पीठ दर्द को खत्म करने में बेस्ट है योग का ये तरीका, और भी अंगों के लिए है असरदार

पीठ दर्द को खत्म करने में बेस्ट है योग का ये तरीका, और भी अंगों के लिए है असरदार

सेहतराग टीम

भागदौड़ भरी जिंदगी में अक्सर लोगों के शरीर में दर्द होने लगता है। वैसे तो शरीर के किसी भी अंग में अगर दर्द है तो योग और एक्सरसाइज से ठीक किया जा सकता है लेकिन कमर दर्द एक ऐसी बीमारी है जो काफी तकलीफ देती है। ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कि कैसे कमर दर्द को एक्सरसाइज से ठीक करें। तो आइए आपको बताते हैं कि योगा व्हील क्या है और ये कैसे काम करता है।

पढ़ें- एक्सरसाइज, जो बॉडी पोस्चर को बेहतर और स्पाइन को मजबूत बनाने में मदद करती हैं

योगा व्हील क्या है?

योगा व्हील का इस्तेमाल खासतौर पर स्ट्रेचिंग के लिए इस्तेमाल किया जाता है। ये एक सिलेंड्रिकल ट्यूब होता है जो प्लास्टिक और लकड़ी जैसे मटेरियल्स से बना होता है। ये लगभग 12-15 इंच के डायामीटर का होता है। योगा व्हील का इस्तेमाल बॉडी में फ्लेक्सिबिलिटी बढ़ाने के लिए किया जाता है। इसे इस्तेमाल करना बहुत ज्यादा आसान नहीं है। इसे इस्तेमाल करने के लिए काफी प्रेक्टिस करने पड़ती है। अगर आप योगा के मुश्किल पोज भी आसानी से कर लेते हैं तो आप इसे आसानी से कर सकते हैं।

किन अंगों पर ये करता है काम:

ये योगा व्हील कंधोंरीढ़ की हड्डी, सीने, गर्दन के वर्कआउट लिए बेस्ट है। ये हेवी एक्सरसाइज की वजह से होने वाली इंजुरी से भी बचा सकता है।

इसका इस्तेमाल कैसे किया जाता है:

इस व्हील को इस्तेमाल करने के लिए कंधों से होते हुए पीठ तक ले जाया जाता है। ये व्हील धीरे-धीरे कंधों की मसल्स की मसाज करता है। इससे कंधे, गर्दन और पीठ दर्द में आराम मिलता है। इसका इस्तेमाल वैसे ही किया जाता है जैसे फोम रोलर को किया जाता है। ये फुल बॉडी वार्मअप का काम भी करता है। इसे इस्तेमाल करने के लिए पहले गाइडेंस की जरूरत होती है।

 

इसे भी पढ़ें-

हीमोग्लोबिन की कमी से होते हैं कई रोग, जानें क्या खाएं ताकि ये संतुलित रहे

 

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।